Home India ‘PoK से जो रिफ्यूजी आए उन्हें…’, J&K में राहुल गांधी की फिसली जुबान, जानें फिर क्या कहा?

‘PoK से जो रिफ्यूजी आए उन्हें…’, J&K में राहुल गांधी की फिसली जुबान, जानें फिर क्या कहा?

0
‘PoK से जो रिफ्यूजी आए उन्हें…’, J&K में राहुल गांधी की फिसली जुबान, जानें फिर क्या कहा?

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को राहुल गांधी बारामूला में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई है. उन्होंने कहा कि PoK से जो रिफ्यूजी आए, उनसे मनमोहन सिंह ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया जाएगा. हालांकि, बाद में उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने इसमें सुधार करते हुए कहा कि सॉरी जो कश्मीरी पंडित आए, उनसे मनमोहन सिंह ने जो वादा किया है, उसे उन्होंने पूरा किया जाएगा.

राहुल गांधी ने कहा, हम चाहते थे कि चुनाव से पहले आपको आपका स्टेटहुड वापस मिले और उसके बाद चुनाव हो. यही जम्मू कश्मीर के लोग भी चाहते थे. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ. लेकिन अब जम्मू कश्मीर में पहला चरण चुनाव है. उसके बाद मोदी सरकार को जम्मू कश्मीर को स्टेटहुड वापस देना पड़ेगा. इंडिया गठबंधन इसके लिए मोदी सरकार पर पूरा दबाव डालेगा. अगर मोदी सरकार ऐसा नहीं करती तो जैसे ही इंडिया गठबंधन दिल्ली में सरकार में आएगी, हम आपको आपका स्टेटहुड वापस दिलाएंगे. 

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here