Home India किसान आंदोलन 2.0 पर राकेश टिकैत भी बना रहे प्लान: बोले- बात नहीं मान रही सरकार, तय करेंगे आगे की रणनीति

किसान आंदोलन 2.0 पर राकेश टिकैत भी बना रहे प्लान: बोले- बात नहीं मान रही सरकार, तय करेंगे आगे की रणनीति

0
किसान आंदोलन 2.0 पर राकेश टिकैत भी बना रहे प्लान: बोले- बात नहीं मान रही सरकार, तय करेंगे आगे की रणनीति

Rakesh Tikait on Farmers Protest: भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भले ही किसान आंदोलन 2.0 में फिलहाल पोस्टरबॉय के रूप में नहीं नजर आए हों मगर वह पर्दे के पीछे रहकर भी खासा सक्रिय हैं. न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सहित कई मांगों को लेकर अन्नदाताओं के दिल्ली चलो मार्च को लेकर वह बोले कि दिल्ली कूच को लेकर वे लोग योजना बना रहे हैं. 

राकेश टिकैत के मुताबिक, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की चंडीगढ़ में कल बैठक है जहां आगे की रणनीति हम तय करेंगे. यह मीटिंग फिजिकल (आमने-सामने नेता रहेंगे) होगी. 1 दिन की इस बैठक में देश भर के किसान आएंगे. 

किसान नेता ने इस बात पर भी जोर दिया कि एमएसपी को लेकर गांरटी कानून बनना चाहिए. अगर एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा तो पूरे देश को नुकसान होगा. सरकार बात नहीं मान रही है.

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here