Home India लद्दाख में बड़ा हादसा! 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 6 की मौत, 22 से ज्यादा लोग घायल

लद्दाख में बड़ा हादसा! 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 6 की मौत, 22 से ज्यादा लोग घायल

0
लद्दाख में बड़ा हादसा! 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 6 की मौत, 22 से ज्यादा लोग घायल

Ladakh Bus Accident: केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में दर्दनाक हादसा हुआ है. लेह से पूर्वी लद्दाख की ओर जा रही एक बस 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई. जहां डुरबुक के पास एक बस के खाई में गिरने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि, इस हादसे में 22 से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

बताया जा रहा है कि जब बस दुर्घटना का शिकार हुई तो बस में करीब 25 यात्री सवार थे. वहीं, ये बस लेह के लैम्डन स्कूल की थी और लेह से डुरबुक जा रही थी. जहां यह बस डुरबुक पहुंचने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घायलों को जिला अस्पताल एसएनएम लेह में भर्ती कराया गया है. हालांकि, उनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस टीम राहत बचाव के काम में जुटी- DC संतोष सुकदेवा

इस दौरान लेह के आयुक्त संतोष सुकदेवा ने कहा कि यात्रियों से भरी बस लेह से पूर्वी लद्दाख जा रही थी. उसी दौरान हादसा हो गया. पुलिस प्रशासन की टीम राहत बचाव के कार्य में जुट गई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर डॉक्टरों की टीम उपचार कर रही है.

बस में स्कूल के टीचर और कर्मचारी थे सवार 

दरअसल, ये यह बस लैमडन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लेह की बताई जा रही है. इसमें स्कूल के टीचर और कर्मचारी सवार थे. बस मजाडा कंपनी की है. इसका रिजस्ट्रेशन नंबर JK 10A 7004 बताया जा रहा है. फिलहाल, रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दे रही है. हालांकि, सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें- यूके में समुद्र तट पर मिले विशालकाय डायनासोर के पैरों के निशान, 10 साल की बच्ची ने की रोमांचक खोज
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here