Home India उल्टा लटकाकर पीटा, फिर दिए बिजली के झटके, 14 साल के लड़के को क्यों दी तालिबानी सज़ा?

उल्टा लटकाकर पीटा, फिर दिए बिजली के झटके, 14 साल के लड़के को क्यों दी तालिबानी सज़ा?

0
उल्टा लटकाकर पीटा, फिर दिए बिजली के झटके, 14 साल के लड़के को क्यों दी तालिबानी सज़ा?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक जींस रंगाई के कारखाने में काम करने वाले 14 साल के लड़के को मोबाइल फोन चोरी के संदेह में कारखाने के मालिक ने उल्टा लटका दिया, उसे पीटा और बिजली के झटके दिए. पुलिस ने बुधवार (4 जून) को यह जानकारी दी.

सोशल मीडिया पर सज़ा का वीडियो वायरल

हाल ही में कोलकाता के निकट महेशतला क्षेत्र में घटी यह घटना तब प्रकाश में आई जब सोशल मीडिया पर कथित तौर पर दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आया. वीडियो में देखा गया कि उसके हाथों में इलेक्ट्रिक तार बंधे हुए थे, जिससे उसे करंट भी दिया गया. वीडियो बड़ा ही भयावह था. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित हस्तक्षेप किया. पुलिस ने फैक्ट्री का दौरा भी किया, लेकिन वह बंद पाई गई और मालिक फरार हो गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है. 

अभी भी मामले की जांच जारी

हालांकि, न्यूज एजेंसी ‘पीटीआई भाषा’ स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित को कनखुली पुरबापारा इलाके में स्थित कारखाने से बचाया गया. उन्होंने कहा, ‘एक व्यक्ति (जो मुख्य आरोपी है) को हिरासत में ले लिया गया है और अभी भी मामले की जांच जारी है.

लड़के के परिवार के सदस्यों ने इस बात से इनकार किया कि उसने मोबाइल फोन चुराया है और दावा किया कि उस पर झूठा आरोप लगाया गया है. परिवार ने यह भी कहा कि लड़के को बहुत ही बुरी तरह मारा भी गया है. लड़के का फिलहाल अभी इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें –

विवादित वीडियो के मामले में शर्मिष्ठा पनोली को बड़ी राहत, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here